जम्मू-कश्मीर सरकार ने जम्मू में दो प्रमुख पार्किंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनका उद्देश्य यातायात जाम को कम करना और शहर में नियोजित शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। स्वीकृत परियोजनाओं में परेड में एक पार्किंग-सह-वाणिज्यिक परिसर और जम्मू के एस.एम.जी.एस. अस्पताल में एक बहुस्तरीय कार पार्किंग सुविधा शामिल है। इनकी कुल अनुमानित लागत 49 करोड 34 लाख रुपये है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य प्रमुख स्थानों पर आधुनिक और व्यवस्थित पार्किंग सुविधाएं प्रदान करना है।
News On AIR | सितम्बर 13, 2026 11:11 पूर्वाह्न
जम्मू-कश्मीर सरकार ने जम्मू में दो प्रमुख पार्किंग परियोजनाओं को मंजूरी दी