इस्राएल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज़ ने चेतावनी दी है कि यदि लेबनान सरकार युद्धविराम समझौते के अंतर्गत प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में विफल रहती है, तो इस्राएल की सेना और सैन्य कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि लेबनान में इस्राएल के अभियान का अंतिम लक्ष्य ईरान समर्थित सशस्त्र समूह हिज़्बुल्लाह को निरस्त्र कर और सैन्य तथा राजनीतिक उपायों के माध्यम से इस्राएल के उत्तरी समुदायों से खतरे को समाप्त करना है।
इस बीच, लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने कहा कि शत्रुता को समाप्त करने के उद्देश्य से की जा रही बातचीत आत्मसमर्पण नहीं है, बल्कि संघर्षों को सुलझाने का साधन है।