इस्राएल और हिज्बुल्लाह संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं। यह युद्धविराम आज स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे से लागू होने वाला है। अमरीका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अमरीका और कतर के वार्ताकारों ने ईरान की मदद से इस समझौते को अंतिम रूप दिया है।
हालांकि, इस्राएल और हिज्बुल्लाह ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।
इस बीच, अमरीका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में प्रस्तावित शांति वार्ता स्थगित कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, दक्षिणी लेबनान में जारी संघर्ष के कारण ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने यात्रा रद्द कर दी है।
ईरान ने कहा है कि लेबनान में संघर्ष रूकने के बाद ही वार्ता आगे बढ़ सकती है। अमरीकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने भी अपनी स्विट्जरलैंड यात्रा स्थगित कर दी है।
इसके साथ ही, अमरीका और ईरान के बीच हुए अंतरिम शांति समझौते को भी मजबूती मिल सकती है। इस समझौते के बाद फारस की खाड़ी क्षेत्र में तनाव कम हुआ है और होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल और गैस की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है।