अप्रैल 24, 2026 8:50 अपराह्न | Iran's top diplomat

printer

ईरान के शीर्ष राजनयिक के आज रात पाकिस्तान पहुंचने की उम्मीद

ईरान के शीर्ष राजनयिक के आज रात पाकिस्तान पहुंचने की उम्मीद है। पाकिस्‍तान में अमरीका और ईरान को दूसरे दौर की युद्धविराम वार्ता के लिए राजी करने के प्रयास जारी हैं। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ईरना ने पुष्टि की है कि विदेश मंत्री अब्बास अराघची द्विपक्षीय परामर्श और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर बातचीत के लिए पाकिस्तान जा रहे हैं। समाचार एजेंसी ने बताया कि वे ओमान और रूस भी जाएंगे। ईरान के विदेश मंत्री की पाकिस्तान यात्रा के बारे में पूछे जाने पर अमरीका ने तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।