ईरान ने स्पष्ट किया है कि अमरीका और इज़राएल के साथ तनाव समाप्त करने के लिए प्रस्तावित समझौते पर उसने अभी तक अंतिम निर्णय नहीं लिया है। ईरानी मीडिया के अनुसार, प्रस्तावित समझौते के राजनीतिक, कानूनी और तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की जा रही है। इस बीच, कतर का एक प्रतिनिधिमंडल ईरानी अधिकारियों से विचार-विमर्श करने और ईरान तथा अमरीका के बीच राजनयिक आदान-प्रदान को गति देने के लिए तेहरान पहुंचा है। उधर, अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने इन वार्ताओं को सकारात्मक बताते हुए आशा व्यक्त की है कि जल्द ही दोनों पक्षों के बीच समझौता हो सकता है। उधर, ईरान में समझौते को लेकर असंतोष देखा जा रहा है, मशहद शहर में प्रस्तावित समझौते के विरोध में प्रदर्शन भी हुए हैं।
News On AIR | जून 14, 2026 6:22 अपराह्न
ईरान: तनाव कम करने के लिए प्रस्तावित समझौते पर अभी अंतिम निर्णय नहीं