अप्रैल 22, 2026 7:51 अपराह्न

printer

ईरान की IRGC ने होर्मुज जल-डमरू-मध्य में दो जहाजों को जब्त करने का दावा किया

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर-आईआरजीसी ने आज दावा किया कि उसकी नौसेना ने होर्मुज जल-डमरू-मध्य में दो जहाजों को जब्त किया है। उसने आरोप लगाया कि इन जहाजों ने ईरान के जलक्षेत्र का उल्लंघन किया और उसकी अनुमति के बिना रणनीतिक जलमार्ग से बाहर निकलने की कोशिश की।
 
ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार इन दो जहाजों की पहचान एमएससी-फ्रांसेस्का और एपामिनोड्स के रूप में हुई है। यह घटना अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प द्वारा अस्थायी युद्धविराम को अनिश्चित काल के लिए बढ़ाने की घोषणा के कुछ घंटों बाद ही घटी है। 
 
इससे पहले दिन में ब्रिटेन मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस द्वारा दो जहाजों पर हमले की घटनाओं की सूचना दी गई थी, जो होर्मुज जल-डमरू-मध्य और आसपास के जलक्षेत्रों में समुद्री सुरक्षा खतरों में तेजी से वृद्धि को दर्शाती है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रम्प ने मध्यस्थ पाकिस्तान के अनुरोध और ईरान के नेतृत्व द्वारा एक एकीकृत शांति प्रस्ताव प्रस्तुत करने की आवश्यकता का हवाला देते हुए ईरान के साथ दो सप्ताह के युद्धविराम को अनिश्चित काल के लिए बढ़ाने की घोषणा की। हालांकि, अमरीका ने ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी जारी रखी है। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला