कतर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय समुदाय और अन्य प्रवासी समूह के लगभग दो हजार से अधिक लोग एकत्रित हुए।
इस कार्यक्रम का आयोजन कतर के भारतीय दूतावास ने भारतीय खेल केंद्र, सांस्कृतिक केंद्र, सामुदायिक परोपकारी मंच और व्यापार तथा पेशेवर परिषद कतर के सहयोग से किया गया था।
कतर में भारत के राजदूत विपुल मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित थे। राजनयिक, कतर के गणमान्य व्यक्ति और नेताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। श्री विपुल ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2014 में 177 सदस्य देशों के समर्थन से, इस दिवस को स्थापित करने वाले प्रस्ताव को अपनाने के बाद से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विश्व स्तर पर मनाया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस संदेश पर बल दिया कि योग जीवन भर का साथी है, जो शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण और आंतरिक संतुलन को बनाए रखने में सहायक है।