जून 21, 2026 11:47 पूर्वाह्न

printer

बांग्लादेश में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया भाग

बांग्लादेश में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। ढाका में भारत के उच्चायोग के तहत इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस वर्ष की थीम है “स्वस्थ आयु के लिए योग”।

ढाका के बसुंधरा स्पोर्ट्स सिटी में आयोजित योग सत्र में सैकड़ों लोग शामिल हुए। इसके अलावा सिलहट, राजशाही, खुलना और चटगांव में भी योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए। बांग्लादेश में योग के प्रति बढ़ते उत्साह के बीच कई संगठनों ने इस आयोजन में भाग लिया।