नवम्बर 19, 2026 1:40 अपराह्न

printer

हांगकांग ओपन सुपर-500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के लक्ष्‍य सेन पुरूष सिंगल्‍स और रक्षिता रामराज महिला सिंग्लस के क्वार्टर फाइनल में

हांगकांग ओपन सुपर-500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के लक्ष्‍य सेन पुरूष सिंगल्‍स और रक्षिता रामराज महिला सिंग्लस के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष डबल्स जोड़ी भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। लक्ष्‍य सेन ने पुरूष सिंगल्‍स में डेनमार्क के रासमस गेमके को 21-11, 21-18 से हरा कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

महिला सिंगल्‍स में रक्षिता रामराज ने चीन चेन यू फे को 21-18, 24-22 से हराया। एक अन्‍य मुकाबले में शाम को किदाम्‍बी श्रीकांत का सामना दक्षिण कोरिया यो ते बिन से होगा। अस्मिता चलिहा को जापान की हिना अकेची से 17-21, 12-21 से हार का सामना करना पडा।

पुरूष डबल्‍स में सात्विक और चिराग की जोड़ी ने मलेशिया के नूर मोहम्मद अज़रीन अयूब और टैन वी कियोंग को सीधे गेम में 21-19, 21-16 से हराया। अब क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला चीन के हू के युआन और लिन शियांग यी से होगा।

महिला डबल्स में, त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद का अभियान प्री-क्वार्टर फाइनल में अमरीका की लॉरेन लैम और एलिसन ली से 20-22, 13-21 से मिली हार के साथ समाप्त हो गया।