जून 19, 2026 2:04 अपराह्न

printer

भारत के उम्मीदवार प्रोफेसर बिमल एन पटेल अंतर्राष्ट्रीय समुद्री कानून न्यायाधिकरण के न्यायाधीश के रूप में चुने गए

भारत के उम्मीदवार प्रोफेसर बिमल एन पटेल को 2026-2035 कार्यकाल के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुद्री कानून न्यायाधिकरण-आईटीएलओएस के न्यायाधीश के रूप में चुना गया है। भारत ने उस पर भरोसा जताने के लिए सदस्य देशों का आभार व्यक्त किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की जानकारी देते हुए प्रोफेसर पटेल और न्यायाधिकरण के लिए चुने गए सभी विशिष्ट सदस्यों को बधाई दी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला