जून 16, 2026 11:30 पूर्वाह्न

printer

अमरीका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्‍वात्रा ने किया भारतीय दूतावास में स्‍वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण

अमरीका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्‍वात्रा ने शिकागो स्थित भारतीय दूतावास में स्‍वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। श्री क्‍वात्रा ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि वे स्‍वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करके गर्व का अनुभव कर रहे हैं। उन्‍होंने क‍हा कि स्‍वामी विवेकानंद ने हम सभी के लिए सेवा और समरसता के जीवन का कालजयी संदेश दिया।

स्‍वामी विवेकानंद एक प्रख्‍यात दार्शनिक और विचारक थे। उन्‍होंने विश्‍व में वेदांत और योग की शिक्षाओं का प्रसार किया। स्‍वामी विवेकानंद को 1893 में शिकागो में आयोजित विश्‍व धर्म सभा में उनके ऐतिहासिक संबोधन के लिए जाना जाता है।

इस वर्ष अप्रैल में वॉशिंगटन प्रांत के सिएटल में स्‍वामी विवेकानंद की पहली आदमकद कांस्‍य प्रतिमा का अनावरण किया गया था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला