सितम्बर 24, 2026 5:15 अपराह्न

printer

भारतीय रेलवे ने कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई दैनिक रेल सेवा को दी मंजूरी

भारतीय रेलवे ने कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार टर्मिनल के बीच एक नई दैनिक रेल सेवा शुरू करने की मंजूरी दे दी है। कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली रेलगाड़ी संख्या 14153 कानपुर सेंट्रल से रात 8:40 पर प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी अगले दिन सवेरे 4:50 पर आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 14154 आनंद विहार टर्मिनल से कानपुर सेंट्रल के लिए रात 11:25 पर प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 7:25 पर कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यह गाड़ी फफुंद, इटावा, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, दादरी और गाजियाबाद में रुकेगी।