ईरान के तेहरान में भारतीय दूतावास ने सुरक्षा स्थिति में सुधार को देखते हुए भारतीय नागरिकों के लिए संशोधित परामर्श जारी किया है। दूतावास ने कहा कि बदलते घटनाक्रमों के बावजूद, भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक सभी गैर-ज़रूरी यात्राओं से बचना चाहिए। देश में रह रहे भारतीय नागरिकों और बहुत आवश्यक होने पर ईरान यात्रा करने वालों को अत्यधिक सावधानी और सतर्कता बरतने तथा स्थिति पर लगातार नज़र रखने की सलाह दी गई है। विश्वसनीय स्रोतों के ज़रिए स्थानीय घटनाक्रमों पर बारीकी से नज़र रखने और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने को भी कहा गया है। लोगों से दूतावास को अपने बारे में जानकारी देने की सलाह दी है।
ताजा जानकारी और आगामी परामर्श के लिए दूतावास की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार नज़र रखने को कहा गया है।
किसी भी प्रकार की सहायता के लिए, दूतावास ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं: +98 91 28 10 91 15, +98 91 28 10 91 09, +98 91 28 10 91 02 और +98 99 32 17 93 59 भारतीय नागरिक cons.tehran@mea.gov.in पर ईमेल के ज़रिए भी दूतावास से संपर्क कर सकते हैं।