मस्कट के भारतीय दूतावास ने 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में राजनयिक समुदाय के सदस्य, भारतीय प्रवासी और ओमान के योग प्रेमी एक साथ आए। ओमान योगासन फेडरेशन ने अपने अध्यक्ष सलहा हकीम अल तोकी की उपस्थिति में विशेष योगासन प्रस्तुति भी दी।
ओमान में भारत के राजदूत प्रशांत पीसे ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश साझा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य, सद्भाव और समग्र कल्याण को बढ़ावा देने वाले वैश्विक आंदोलन के रूप में योग की भूमिका पर बल दिया।