जून 24, 2026 7:40 अपराह्न | Indian Embassy in Iran

printer

ईरान में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए यात्रा परामर्श जारी किया

ईरान में मौजूद भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए यात्रा परामर्श जारी किया है। दूतावास ने कहा है कि अगली सूचना तक भारतीय नागरिक ईरान की गैर-जरूरी यात्राओं से बचें। जो भारतीय नागरिक वर्तमान में ईरान में रह रहे हैं या किसी अत्यावश्यक कारण से वहां यात्रा करने जा रहे हैं, उन्हें विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

दूतावास ने भारतीय नागरिकों से कहा है कि वे अपने आसपास की स्थिति पर लगातार नजर रखें, और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

दूतावास ने ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों और वहां पहुंचने वाले लोगों से जल्द से जल्द अपना विवरण भारतीय दूतावास में पंजीकृत कराने की अपील की है।

साथ ही, भारतीय नागरिकों को दूतावास की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया मंचों पर जारी होने वाले अपडेट और सलाह पर नियमित रूप से नजर रखने की भी सलाह दी गई है।