जुलाई 6, 2026 8:22 पूर्वाह्न

printer

भारत अपनी ब्रिक्‍स अध्‍यक्षता के तहत ब्रिक्‍स महिला कार्य समूह की दो दिन की बैठक की मेजबानी करेगा

भारत अपनी ब्रिक्‍स अध्‍यक्षता के तहत ब्रिक्‍स महिला कार्य समूह की दो दिन की बैठक की मेजबानी करेगा। महिला और बाल विकास मंत्रालय ने बताया कि केरलम् के कोच्चि में आज से शुरू हो रही बैठक में ब्रिक्‍स सदस्‍य देशों के वरिष्‍ठ अधिकारी भाग लेंगे। विभिन्‍न क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण और महिला नीत विकास से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विचार होगा। साझा प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी बातचीत होगी। इस बैठक से सदस्‍य देशों को महिला नीत विकास के लिए सहमति बनाने का अवसर मिलेगा। ब्रिक्‍स महिला कार्य समूह ने चार प्राथमिकता क्षेत्रों पर ध्‍यान केन्द्रित किया है। इनमें शासन और नेतृत्‍व में महिलाओं की भूमिका, डिजिटल और वित्‍तीय गतिविधियों में उनकी समावेश‍िता, महिला उद्यमिता और कौशल विकास तथा जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा और पोषण में मह‍िलाओं की भूमिका शामिल हैं। मंत्रालय ने बताया कि यह बैठक 8 और 9 जुलाई को होने वाले ब्रिक्‍स महिला मंत्री ‍स्‍तरीय सम्मेलन की आधारभूमि तय करेगी।