भारत स्विट्जरलैंड के जिनेवा में उपभोक्ता संरक्षण कानून और नीति पर अंतर-सरकारी विशेषज्ञ समूह के नौवें सत्र की अध्यक्षता करेगा। संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास संगठन ने इस महीने की 6 से 8 तारीख तक इस सत्र का आयोजन किया है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने कहा कि सत्र में सदस्य देश, अंतरराष्ट्रीय संगठन, उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण, शिक्षाविद और अन्य हितधारक उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। अंतर-सरकारी विशेषज्ञ समूह उपभोक्ता संरक्षण कानून और नीति पर सहयोग और संवाद के लिए प्रमुख अंतर-सरकारी मंच है। उपभोक्ता कार्य विभाग की सचिव निधि खरे सत्र की अध्यक्षता करेंगी। सदस्य देशों के बीच उपभोक्ता सूचना और शिक्षा, सतत उपभोग तथा वैश्विक बाजारों में उपभोक्ता संरक्षण कानून के प्रवर्तन पर विचार-विमर्श होगा।
News On AIR | जुलाई 6, 2026 8:22 पूर्वाह्न
भारत जिनेवा में उपभोक्ता संरक्षण कानून और नीति पर अंतर-सरकारी विशेषज्ञ समूह के नौवें सत्र की अध्यक्षता करेगा