जुलाई 6, 2026 8:10 पूर्वाह्न

printer

ब्राजील के नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की

ब्राजील के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी नेमार जूनियर ने, फीफा विश्‍वकप के राउंड-16 में कल रात नॉर्वे से 2-1 से हार के बाद, अंतरराष्‍ट्रीर फुटबॉल से संन्यास  लेने की घोषणा की है। नेमार जूनियर हमेशा ब्राजील के सबसे प्रमुख स्‍कोरर रहे। कल के मैच में ब्राजील के लिये एकमात्र गोल करने के बावजूद नेमार अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाये। उनके सन्‍यास से ब्राजील फुटबॉल के सर्वाधिक प्रमुख अंतरराष्‍ट्रीय करियर का अंत हो गया है।