लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री बिरला ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम एक विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के दूरदर्शी स्वप्नद्रष्टा थे। उन्होंने कहा कि स्वदेशी मिसाइल और अंतरिक्ष कार्यक्रमों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का योगदान भारतीय विज्ञान के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में अंकित है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने ज्ञान, अनुशासन, सादगी और राष्ट्र सेवा को अपने जीवन का आधार बनाया। उन्होंने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने देश भर के लाखों युवाओं में आत्मविश्वास, नवाचार और राष्ट्र निर्माण की भावना को जागृत किया। श्री बिरला ने इस बात का उल्लेख किया कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के विचार युवाओं को अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित करते रहते हैं।
News On AIR | जुलाई 27, 2026 7:44 पूर्वाह्न
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की