जुलाई 6, 2026 6:08 पूर्वाह्न

printer

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक आज, दान जांच रिपोर्ट समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

अयोध्या में श्रीराम जन्‍मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्‍ट ने मंदिर को मिले दान की छानबीन कर रहे विशेष जांच दल की रिपोर्ट सहित अनेक प्रशासनिक और वित्‍तीय मुद्दों पर विचार के लिए आज अपने सदस्‍यों की बैठक बुलाई है। ट्रस्‍ट की बैठक पहले दोपहर तीन बजे मणिराम छावनी में होनी थी, लेकिन अब यह राम‍ मंदिर परिसर में ही होगी।