भारत ने वैश्विक औषधि गुणवत्ता मानकों के क्षेत्र में अपनी बढ़ती भागीदारी की पुष्टि की है। ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में 16वीं अंतर्राष्ट्रीय विश्व औषध संहिता बैठक में भारतीय भेषज संहिता आयोग के सचिव डॉ० वी कलइसेल्वन ने आधुनिकीकरण पहलों और चिकित्सा गुणवत्ता मानकों के वैश्विक सामंजस्य की दिशा में भारत के योगदान का उल्लेख किया। बैठक के दौरान इस बात को दोहराया गया कि भारतीय औषध संहिता मानक की तुलना प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय औषध संहिता मानक के साथ की जा सकती है। तीन दिवसीय इस बैठक का आयोजन 15 से 17 जून तक किया गया।
News On AIR | जून 18, 2026 5:38 अपराह्न
भारत ने वैश्विक औषधि गुणवत्ता मानकों के क्षेत्र में अपनी बढ़ती भागीदारी की पुष्टि की