न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने आज घोषणा की कि भारत और न्यूजीलैंड अगले सप्ताह मुक्त व्यापार समझौते -एफटीए पर हस्ताक्षर करेंगे, जो द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इस समझौते को एक बड़ी आर्थिक सफलता बताते हुए श्री लक्सन ने कहा कि इससे न्यूजीलैंड के निर्यातकों को भारत के 140 करोड़ उपभोक्ताओं के विशाल बाजार तक पहुंच प्राप्त हो पाएगी। समझौते के राजनीतिक और आर्थिक महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि यह समझौता एक लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता को पूरा करेगा।
News On AIR | अप्रैल 22, 2026 7:31 अपराह्न
भारत और न्यूजीलैंड जल्द FTA पर करेंगे हस्ताक्षर, द्विपक्षीय संबंध और भी होंगे मजबूत