अप्रैल 22, 2026 10:11 अपराह्न

printer

भारत और जापान ने मुंबई में पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रणनीतिक वार्ता आयोजित की

भारत-जापान आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस रणनीतिक संवाद का उद्घाटन कल मुंबई में हुआ, जहाँ दोनों पक्षों ने संपूर्ण ए आई क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग पर चर्चा की। इसमें प्रतिभाओं की अंतर्राष्ट्रीय आवाजाही को मजबूत करने और आदान-प्रदान तथा सहयोगात्मक परियोजनाओं के माध्यम से संयुक्त अनुसंधान का विस्तार करने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया गया। 
 
वार्ता की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (साइबर कूटनीति) अमित शुक्ला और जापान के विदेश मंत्रालय के साइबर सुरक्षा उप सहायक मंत्री हानादा ताकाहिरो ने की।