जून 26, 2026 2:13 अपराह्न

printer

भारत नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की भूमिका निभा रहा है: जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन

भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने कहा है कि भारत नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की भूमिका निभा रहा है। एक समाचार एजेंसी से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत और जर्मनी के बीच हरित और सतत विकास की साझेदारी सफल रही है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार, राजनीति और रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है।

    भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते पर राजदूत एकरमैन ने आशा व्‍यक्‍त की कि इस पर जल्द सहमति बनेगी। उन्होंने कहा कि यह समझौता जर्मन कंपनियों को भारत में अधिक निवेश के लिए प्रोत्साहित करेगा।

    जर्मन राजदूत ने कहा कि जर्मनी में रह रहा भारतीय समुदाय दोनों देशों की मित्रता का मजबूत आधार है। उन्होंने बताया कि इस समय करीब 60 हजार भारतीय छात्र जर्मनी में पढ़ाई कर रहे हैं और भविष्य में यह बढ़ता हुआ भारतीय समुदाय दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत करेगा।