अप्रैल 24, 2026 12:51 अपराह्न

printer

भारत ने सार्क मुद्रा विनिमय व्‍यवस्‍था के अंतर्गत मॉलदीव के लिए 30 अरब रुपए की पहली किस्‍त की अनुम‍ति दी

भारत ने सार्क मुद्रा विनिमय व्‍यवस्‍था के अंतर्गत मॉलदीव के लिए 30 अरब रुपए की पहली किस्‍त की निकासी की अनुम‍ति दे दी है। यह भारत द्वारा मॉलदीव को दिए जा रहे वित्‍तीय समर्थन में दृढ़ता को दर्शाता है। माले में भारतीय उच्‍चायुक्‍त ने कहा है कि यह राशि, भारतीय रिजर्व बैंक और मॉलदीव सरकार के बीच व्‍यवस्‍था को लेकर बनी सहमति के अंतर्गत पहली किस्‍त का हिस्‍सा है। इस पर अक्‍तूबर 2024 में मॉलदीव के राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद मुइज़ू की भारत यात्रा के दौरान सहमति बनी थी। 
 
वर्ष 2012 में इस व्‍यवस्‍था की शुरुआत के बाद से भारतीय रिजर्व बैंक ने मॉलदीव को एक अरब दस करोड़ अमरीकी डॉलर का विनिमय समर्थन दिया है। उच्‍चायोग ने कहा है कि इस सुविधा ने मॉलदीव की वित्‍तीय स्थिरता बनाए रखने में महत्‍वपूर्ण भ‍ूमिका निभाई है।