जून 17, 2026 5:51 अपराह्न

printer

भारत और फ्रांस ने वीवा टेक-2026 में नवाचार, AI और प्रौद्योगिकी सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और फ्रांस ने पेरिस में वीवा टेक-2026 में भारत मंडप के उद्घाटन पर नवाचार, आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस और प्रौद्योगिकी में सहयोग करने को लेकर प्रतिबद्धता की पुष्टि की। इस अवसर पर केंद्रीय वाणिज्‍य और उद्यो‍ग मंत्री पीयूष गोयल तथा फ्रांस की आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस और डिजिटल कार्य मंत्री एने ली हेनान्‍फ ने दोनों देशों के बीच बढ़ती रणनीतिक भागीदारी के बारे में जानकारी दी।