अगस्त 15, 2026 7:36 पूर्वाह्न | Prime Minister Narendra Modi

printer

देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, पीएम मोदी लाल किले की प्राचीर से समारोह का नेतृत्व करेंगे

राष्ट्र आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली में ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे। प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही वायुसेना के दो एमआई-17 हेलीकॉप्टर समारोह स्थल पर पुष्पवर्षा करेंगे। ध्वजारोहण के साथ 21 तोपों की सलामी भी दी जाएगी। इसके बाद प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस वर्ष लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह देखने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से करीब पांच हजार विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। इनमें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के स्वयंसेवक, प्रधानमंत्री  मुद्रा योजना की महिला उद्यमी, मॉय भारत के उत्कृष्ट स्वयंसेवक, प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के लाभार्थी और पीएम स्वनिधि योजना से जुड़े स्ट्रीट वेंडर शामिल हैं।