अगस्त 15, 2026 7:54 पूर्वाह्न

printer

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा- पीएम इंटर्नशिप योजना कौशल और उद्योग की जरूरतों के बीच दूरी कम करेगी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना उद्योग की अपेक्षाओं और नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के कौशल के बीच की दूरी कम करने में मदद के लिए तैयार की गई है।

18 से 25 वर्ष के आयु वर्ग के लोग प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के पात्र हैं और उन्हें इंटर्नशिप करने पर प्रति माह न्यूनतम 9,000 रुपये की वित्तीय सहायता मिलती है। इस समय इस योजना के प्रायोगिक चरण का तीसरा दौर चल रहा है।

वित्‍त मंत्री ने कहा कि इस योजना से युवा अपने रुचि के क्षेत्रों में इंटर्नशिप के अवसर प्राप्त करने में भी सक्षम होते हैं और उम्मीदवार अपनी योग्यता के अलावा अतिरिक्त कौशल प्राप्त कर सकेंगे।