अमरीका के सीनेटरों और नेताओं ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले कहा कि दोनों देशों की भागीदारी मजबूत है और भारत की उपलब्धियां और यहां के लोग विश्व को प्रेरित करते रहते हैं। मोंटाना, वाशिंगटन, अलास्का और नॉर्थ डकोटा जैसे प्रशांत उत्तर-पश्चिमी राज्यों के सीनेटरों, गवर्नर और सांसदों ने अपने संदेशों में इन क्षेत्रों की सांस्कृतिक संरचना, नागरिक जीवन में अमरीका में रहने वाले भारतीयों के योगदान को सम्मानित किया, जिसमें उद्यमी, शिक्षक, कलाकार और विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवर के रूप में उनका योगदान शामिल है।
न्यूयॉर्क से लेकर सिएटल तक, अमरीका के राज्यों के गवर्नर और सीनेटरों ने कहा है कि 15 अगस्त, 2026 को उनके संबंधित क्षेत्रों में ‘भारत दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।