अगस्त 15, 2026 8:08 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि आज देश उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों को कृतज्ञता के साथ याद कर रहा है, जिनके साहस, बलिदान और अटूट प्रतिबद्धता ने औपनिवेशिक शासन का अंत सुनिश्चित किया।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपने देशवासियों को एक विकसित भारत के निर्माण के लिए मिलकर काम करने की प्रेरणा देते रहते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों के बल पर देश विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में यह यात्रा और भी तेज गति से आगे बढ़ती रहेगी।