छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के लंका पहाड़ी गांव के जंगलों में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की ओर से जमीन के अंदर छुपाकर रखे गए हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। सुरक्षा बलों ने जंगल वाले इलाके में सघन तलाशी और बारूदी सुरंग हटाने का अभियान चलाया, जिसके दौरान यह बरामदगी हुई।
बरामद सामान में एक एस.एल.आर./ एल.एम.जी. राइफल, एक आई.एन.एस.ए.एस. राइफल, एक 315 बोर की बंदूक, दो बैरल ग्रेनेड लॉन्चर, 17 बी.जी.एल. शेल, एक चीनी हैंड ग्रेनेड, 49 एस.एल.आर. राउंड और अन्य संबंधित सामग्री व उपकरण शामिल हैं। यह सफलता सितंबर में बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों की ओर से चलाए गए अभियानों की एक कड़ी है, जिसमें हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामग्रियों को नष्ट किया गया है।