भारत और बांग्लादेश ने सीमा पर शांति, स्थिरता और सद्भाव बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। सीमा सुरक्षा बल और बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड के बीच 57वां महानिदेशक स्तरीय सीमा समन्वय सम्मेलन 8 से 11 जून तक नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
सम्मेलन में दोनों देशों ने समन्वित गश्त को और मजबूत करने, सतर्कता बढ़ाने, वास्तविक समय में सूचना साझा करने में सुधार और सीमा पार आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ संयुक्त प्रयासों को तेज करने पर सहमति व्यक्त की।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक प्रवीण कुमार ने और बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व महानिदेशक मेजर जनरल मोहम्मद अशरफुज्जमान सिद्दीकी ने किया। अगला सम्मेलन इस वर्ष नवंबर में ढाका में आयोजित करने का प्रस्ताव है।