अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन होर्मुज़ जलडमरूमध्य में फंसे 11 हज़ार से ज़्यादा नाविकों को निकालेगा। संगठन के महासचिव आर्सेनियो डोमिंग्वेज़ ने कहा कि इस अभियान में मदद के लिए ज़रूरी सुरक्षा गारंटी ली गई है। इस अभियान में ईरान, ओमान और क्षेत्र के अन्य देशों और समुद्री उद्योग जगत का सहयोग लिया जाएगा।
संयुक्त राष्ट्र के जिनेवा कार्यालय में, ईरान के राजदूत अली बहरीनी ने कहा कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य व्यावसायिक जहाज़ों के लिए बिना किसी टोल के पूरी तरह खुला है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान और अमरीका के बीच बातचीत के आधार पर दो महीने बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी।