ओमान के पास एक वाणिज्यिक पोत पर हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) ने आज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले अपने जलमार्ग सुरक्षा अभियान को रोक दिया है। इस हमले से ईरान के साथ हुए प्रारंभिक युद्धविराम की स्थिरता को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
ताइवान की एवरग्रीन मरीन के अनुसार जलडमरूमध्य से गुजरते समय उसके मालवाहक पोत पर हमले के बाद भी वह सुरक्षित रूप से जलमार्ग से बाहर निकल गया। अमरीका के अधिकारियों ने हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया, जबकि ईरान ने चेतावनी दी कि हमारे द्वारा अनुमोदित मार्गों के अलावा अन्य मार्गों का उपयोग करने वाले जहाजों को सुरक्षित मार्ग की गारंटी नहीं दी जाएगी।
आईएमओ के महासचिव आर्सेनियो डोमिंगुएज़ ने कहा कि इस बचाव अभियान को अस्थायी रूप से रोक दिया है। जिस पोत पर हमला हुआ वह संयुक्त राष्ट्र के समन्वित अभियान का हिस्सा नहीं था।