जून 26, 2026 12:30 अपराह्न

printer

भारत वैश्विक आर्थिक विकास का प्रमुख चालक बना हुआ है: आईएमएफ

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा है कि ईरान संघर्ष के आर्थिक प्रभाव और ऊर्जा की बढ़ती कीमतों के बावजूद भारत वैश्विक आर्थिक विकास का प्रमुख चालक बना हुआ है। आईएमएफ की संचार निदेशक जूली कोज़ैक ने कहा कि मजबूत घरेलू मांग के समर्थन से भारत की अर्थव्यवस्था अनुकूल बनी हुई है। आईएमएफ ने वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की अर्थव्यवस्था के 6.5 प्रतिशत की वृद्धि दर का अनुमान बरकरार रखा है। यह अनुमान अप्रैल में किए गए संशोधन के अनुरूप है।

सुश्री कोज़ैक ने कहा कि वर्तमान वित्‍त वर्ष की पहली तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि आईएमएफ पश्चिम एशिया युद्धविराम और होर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खुलने को वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक मानता है। उन्होंने बताया कि तेल की कीमतें अपने उच्चतम स्तर से नीचे आ गई हैं, लेकिन युद्ध से पहले के स्तर से लगभग 10 प्रतिशत ऊपर हैं।