नवम्बर 28, 2026 8:32 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने कई राज्यों में घने कोहरे का पूर्वानुमान जताया

मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, केरलम, माहे और लक्षद्वीप में बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ आंधी आने की संभावना है।