नवम्बर 28, 2026 11:39 पूर्वाह्न

printer

क्राइस्टचर्च टेस्ट में न्यूजीलैंड मजबूत स्थिति में, भारत ने 116 रन पर छह विकेट गंवाए

क्राइस्टचर्च में भारत के साथ दूसरे क्रिकेट टेस्‍ट मैच में न्यूजीलैंड ने अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। दूसरे दिन का खेल समाप्‍त होने तक 116 रन के स्‍कोर पर भारत के 6 खिलाड़ी पवेलियन लौट गए।
मैट हेनरी ने पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल को शून्य पर आउट कर दिया। केएल राहुल ने 25 और देवदत्त पडिक्कल ने 21 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने 17 रन और ऋषभ पंत ने 23 रन का योगदान दिया
 
इससे पहले आज न्‍यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी के कल के स्‍कोर पांच विकेट पर 246 रन से आगे खेलना शुरू किया। न्‍यूजीलैंड की टीम 356 रन पर ऑलआउट हो गई।
 
टॉम ब्लंडेल ने सबसे अधिक 89 रन बनाए, जबकि टॉम लैथम ने 59 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से आकाश दीप ने सबसे अधिक 5 विकेट चटकाएं, जबकि अंशुल कंबोज और गुरनूर बराड़ ने दो-दो विकेट लिए।