अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान कल दो सप्ताह के युद्धविराम की समाप्ति से पहले किसी समझौते पर सहमत नहीं होता है, तो वह बमबारी शुरू कर देंगे। राष्ट्रपति ट्रंप ने विश्वास व्यक्त किया कि शांति वार्ता के दूसरे दौर के बाद दोनों देश एक बड़ा समझौता कर लेंगे। इससे हफ्तों से चल रहे युद्ध का अंत हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान की नौसेना और वायु सेना को नष्ट कर दिया है। 11 और 12 अप्रैल को वार्ता का पहला दौर बिना किसी समझौते के समाप्त हो गया था। वहीं, दूसरे दौर को लेकर अनिश्चितता अब भी बनी हुई है।
News On AIR | अप्रैल 21, 2026 10:06 अपराह्न
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- ईरान ने युद्धविराम से पहले समझौता नहीं किया तो वह बमबारी शुरू कर देंगे