लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु ने हाइलो ओपन में पुरुष और महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। इसके साथ ही पी. वी. सिन्धु हाइलो ओपन महिला सिगल्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है। जर्मनी के सारब्रुकन में कल सिंधु ने फाइनल में डेनमार्क की लाइन कजर्सफेल्ड को 21-12, 21-14 से पराजित किया। वहीं लक्ष्य सेन ने मौजूदा चैंपियन इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को 21-17, 21-10 से हराकर दूसरी बार हाइलो ओपन पुरुष सिंगल्स खिताब जीता। यह लक्ष्य सेन का इस साल का पहला बीडब्ल्यूएफ खिताब है। इसके साथ ही वह हाइलो ओपन में दो खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
News On AIR | नवम्बर 2, 2026 8:23 पूर्वाह्न
हाइलो ओपन में लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु ने जीते खिताब, भारत को मिली दोहरी सफलता