सितम्बर 7, 2026 6:00 अपराह्न

printer

गृह मंत्री अमित शाह ने गोवा पुलिस को प्रदान किया प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट्स कलर सम्‍मान

गृह मंत्री अमित शाह ने आज गोवा पुलिस को प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट्स कलर सम्‍मान प्रदान किया। यह समारोह तालेगांव स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी और कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। राष्ट्रपति पुलिस पदक को राष्ट्रपति का निशान भी कहा जाता है। यह किसी पुलिस बल को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। यह सम्मान गोवा पुलिस की समर्पित सेवा, अनुशासन और राज्य के लोगों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए प्रदान किया गया है।