वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत-अमरीका आर्थिक साझेदारी मज़बूत है और बढ़ रही है। श्री गोयल ने कल नई दिल्ली में अमरीका के व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर और भारत में अमरीकी राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि एक संतुलित और दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद व्यापार समझौते के लिए बातचीत को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई है। श्री गोयल ने कहा कि भारत, अमरीका के साथ मिलकर आर्थिक संबंधों को और मज़बूत करने तथा विकास और नवाचार के लिए नए अवसर पैदा करने की दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।
News On AIR | जून 24, 2026 11:30 पूर्वाह्न
भारत-अमरीका प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते की समीक्षा के लिए नई दिल्ली में उच्च-स्तरीय बैठक