अक्टूबर 8, 2026 8:49 पूर्वाह्न

printer

केरलम, तमिलनाडु, पुदुच्चेरी, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने आज केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और पंजाब में अगले दो से तीन दिनों के दौरान बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, आज आंध्र प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर और झारखंड में भी ऐसे ही मौसम की संभावना है। साथ ही विभाग ने आज असम, मेघालय, पूर्वी मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बिजली चमकने का अनुमान व्यक्त किया है।