जुलाई 8, 2026 9:46 अपराह्न | Heavy rain

printer

महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश, पालघर-रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट

नासिक, रायगढ़ और पालघर जिलों में लगातार बारिश जारी है, वहीं महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में भी भारी वर्षा हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पालघर, रायगढ़ जिलों और नासिक, पुणे और सतारा के घाट क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, मुंबई और ठाणे में भी रुक-रुक कर बारिश हुई। मुंबई, ठाणे और नासिक के लिए कल तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से राज्य में बाढ़ की स्थिति के बारे में बात की और केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।