नवम्बर 21, 2026 10:13 अपराह्न

printer

कुरुक्षेत्र में 11वां अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पांच से 25 दिसंबर तक आयोजित होगा

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 11वां अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पांच से 25 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। चार दिसंबर को विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों के सहयोग से ज्योतिसर से पिपली के  सरस्वती सेतु तक ‘गीता सद्भावना यात्रा’ निकाली जाएगी। महोत्सव का शुभारंभ पांच दिसंबर को ब्रह्मसरोवर के तट पर होगा, जहां शिल्प और सरस मेले का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन ‘गीता रन’ का भी आयोजित की जाएगी। मॉरीशस के राष्ट्रपति धरमबीर गोकुल 14 दिसंबर को ब्रह्मसरोवर में महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर गीता यज्ञ और प्रार्थना भी की जाएगी।
 
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में यह जानकारी दी।