गुजरात के कच्छ जिले में कल रात खावड़ा के पास भुज-खावड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई। एक कार के ट्रेलर से टकराने पर यह दुर्घटना हुई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में मारे गए सभी सात लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
News On AIR | नवम्बर 22, 2026 10:19 पूर्वाह्न
गुजरात: कच्छ जिले में भुज-खावड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना, तीन बच्चों सहित सात लोगों की मौत