स्विट्जरलैंड में अमरीका और ईरान के बीच वार्ता समाप्त होने के बाद आज कच्चे तेल की वैश्विक कीमत में तीन प्रतिशत तक की तीव्र गिरावट दर्ज की गई। इससे आपूर्ति बाधा को लेकर चिंताएं समाप्त होने और ईरान के तेल निर्यातों में वृद्धि की आशा बढ़ गई है। अंतर्राष्ट्रीय ब्रेंट क्रूड की कीमत प्रति बैरल में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ लगभग 79 डॉलर पर आ गई। अमरीकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट ने तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ लगभग 75 डॉलर प्रति बैरल पर कच्चे तेल का कारोबार किया। पश्चिम एशिया में नाज़ुक संघर्ष विराम को बढ़ाने तथा तनाव को कम करने पर केंद्रित पहले दौर की वार्ता के समापन की खबर अमरीका और ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए जाने के बाद यह गिरावट आई।
News On AIR | जून 22, 2026 12:23 अपराह्न
अमरीका-ईरान के बीच वार्ता समाप्त होने के बाद कच्चे तेल की वैश्विक कीमत में 3% की तीव्र गिरावट दर्ज