सरकारी ई-मार्केटप्लेस-जेम ने सार्वजनिक खरीद को पूरी तरह से डिजिटल कर दिया है। आज नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जेम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिहिर कुमार ने कहा कि पिछले बारह वर्षों में पारदर्शिता, प्रौद्योगिकी, समावेशन और नागरिक-केंद्रित सेवा वितरण के बल पर भारत ने उल्लेखनीय वृद्धि की है। श्री कुमार ने कहा कि जेम पर भाग लेने वाले सूक्ष्म और लघु उद्यमों की संख्या 2016-17 में लगभग 23 सौ से बढ़कर आज लगभग 12 लाख हो गई है। श्री कुमार ने कहा कि जेम पर महिला स्वामित्व वाले सूक्ष्म और लघु उद्यमों की संख्या भी 2016-17 में 268 से बढ़कर आज 2 लाख 16 हजार से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि महिला उद्यमियों द्वारा की गई खरीद 8 करोड़ रुपये से बढ़कर 93 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गई है।
News On AIR | जून 9, 2026 2:40 अपराह्न | GeM
जेम ने सार्वजनिक खरीद प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाया