जुलाई 31, 2026 8:30 अपराह्न

views 38

जेम ने 10वें स्थापना दिवस से पहले 10 दिवसीय समारोह की शुरुआत की

गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस जेम ने आज अपने 10वें स्थापना दिवस से पहले 10 दिन के समारोह की शुरुआत की। इस अवसर पर आधिकारिक जेम स्थापना दिवस के लोगो का भी अनावरण किया गया। यह देश के विश्वसनीय डिजिटल सार्वजनिक खरीद ईकोसिस्टम के निर्माण में उसकी एक दशक की यात्रा का प्रतीक है। जेम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिहिर कुमार ने पिछले दस वर्षों में संगठन की परिवर्तनकारी यात्रा का उल्लेख करते हुए विकास, नवाचार तथा हितधारक-केंद्रित सार्वजनिक खरीद के अगले चरण के लिए रूपरेखा प्रस्तुत की।  

जून 9, 2026 2:40 अपराह्न

views 61

जेम ने सार्वजनिक खरीद प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाया

सरकारी ई-मार्केटप्लेस-जेम ने सार्वजनिक खरीद को पूरी तरह से डिजिटल कर दिया है। आज नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जेम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिहिर कुमार ने कहा कि पिछले बारह वर्षों में पारदर्शिता, प्रौद्योगिकी, समावेशन और नागरिक-केंद्रित सेवा वितरण के बल पर भारत ने उल्लेखनीय वृद्धि की है। श्री कुमार ने कहा कि जेम पर भाग लेने वाले सूक्ष्म और लघु उद्यमों की संख्या 2016-17 में लगभग 23 सौ से बढ़कर आज लगभग 12 लाख हो गई है। श्री कुमार ने कहा कि जेम पर महिला स्वामित्व वाले सूक्ष्...

नवम्बर 20, 2025 10:04 अपराह्न

views 92

जीईएम और यूएन वुमेन ने महिला उद्यमियों के सशक्तिकरण और एकीकरण को बढ़ाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए

सरकारी ई-मार्केटप्लेस - जीईएम और यूएन वुमेन ने देश के सार्वजनिक खरीद तंत्र में महिला उद्यमियों के सशक्तिकरण और एकीकरण को बढ़ाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।   वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने आज कहा कि यह साझेदारी महिलाओं के नेतृत्व वाले व्यवसायों से अधिक सोर्सिंग को प्रोत्साहित करके लैंगिक रूप से संवेदनशील खरीद को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।   इससे जीईएम की "वुमनिया" पहल के तहत महिला उद्यमियों के लिए बाजार पहुँच का विस्तार होगा। इस समझौता ज्ञापन पर यून वुमेन की भारत में प्रतिन...

अक्टूबर 24, 2024 8:38 अपराह्न

views 84

गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस-जीईएम ने सिक्किम सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं

गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस-जीईएम ने सिक्किम सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। कुशल, पारदर्शी और समावेशी तरीके से वस्तुओं और सेवाओं की सार्वजनिक खरीद के लिए सुविधा प्रदाता के रूप में विभिन्न राज्य सरकारों के साथ जीईएम के सहयोग के लिए यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस समझौता ज्ञापन के साथ, जीईएम ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों का कवरेज हासिल कर लिया है। 23 अक्टूबर तक, सिक्किम सरकार के खरीदारों ने लगभग 90 करोड़ रुपये की खरीदारी की है।     वर्तमान में जीईएम पोर्टल पर सिक्कि...

सितम्बर 21, 2024 5:29 अपराह्न

views 88

सरकार ने एक सौ दिन की पहल के अंतर्गत गवर्नमेंट ई मार्केटप्‍लेस-जीईएम ने अपने प्‍लेटफार्म पर विक्रेताओं और सेवा प्रदाताओं के लेन-देन शुल्‍क में कटौती की है  

            सरकार ने एक सौ दिन की पहल के अंतर्गत गवर्नमेंट ई मार्केटप्‍लेस-जीईएम ने अपने प्‍लेटफार्म पर विक्रेताओं और सेवा प्रदाताओं के लेन-देन शुल्‍क में कटौती की है। वाणिज्‍य और उद्योग मंत्रालय ने कहा है कि जीईएम में अपना लेन-देन शुल्‍क लगभग 33 प्रतिशत घटा दिया है जिससे विक्रेताओं को लाभ होगा और वे ज्‍यादा प्रतिस्‍पर्धी बन सकेंगे। जीईएम ने अपने पोर्टल के लिए नई राजस्‍व नीति की घोषणा की है, जो इस वर्ष 9 अगस्‍त से प्रभावित हो गई है।