गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस जेम ने आज अपने 10वें स्थापना दिवस से पहले 10 दिन के समारोह की शुरुआत की। इस अवसर पर आधिकारिक जेम स्थापना दिवस के लोगो का भी अनावरण किया गया। यह देश के विश्वसनीय डिजिटल सार्वजनिक खरीद ईकोसिस्टम के निर्माण में उसकी एक दशक की यात्रा का प्रतीक है। जेम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिहिर कुमार ने पिछले दस वर्षों में संगठन की परिवर्तनकारी यात्रा का उल्लेख करते हुए विकास, नवाचार तथा हितधारक-केंद्रित सार्वजनिक खरीद के अगले चरण के लिए रूपरेखा प्रस्तुत की।
News On AIR | जुलाई 31, 2026 8:30 अपराह्न | GeM
जेम ने 10वें स्थापना दिवस से पहले 10 दिवसीय समारोह की शुरुआत की