जून 17, 2026 10:17 अपराह्न

printer

जी-7 नेताओं ने आर्थिक विकास, बच्चों के लिए डिजिटल सुरक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों पर तीन घोषणापत्र अपनाए

फ्रांस के एवियां में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में नेताओं ने तीन महत्वपूर्ण घोषणापत्र अपनाए हैं। इनमें संतुलित आर्थिक विकास, बच्चों के लिए सुरक्षित डिजिटल वातावरण और महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।
 
भारत ने बच्चों के लिए सुरक्षित डिजिटल माहौल संबंधी घोषणा का समर्थन किया। इसमें ऑनलाइन सुरक्षा, आयु सत्यापन और बच्चों को डिजिटल खतरों से बचाने के उपायों पर बल दिया गया है।
 
जी-7 देशों ने लिथियम, निकेल और दुर्लभ खनिजों की आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाने के लिए एक नए जी-7 गठबंधन की स्थापना की भी घोषणा की है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला